विकास प्राधिकरण : नाली सड़क के घटिया निर्माण कार्य पर संभागायुक्त ने जतायी नाराजगी
भोपाल
एक बार फिर भोपाल विकास प्राधिकरण अपनी कार्यशैली से चर्चा में आ गया है। यहां पर सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर मिसरोद फेस-2 का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यहां की नाली सड़क के घटिया निर्माण कार्य पर संभागायुक्त कवींद्र कियावत ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने यहां पर हो रही लापरवाही के लिए अधीक्षण यंत्री और कॉन्टेÑक्टर को इन कामों को फिर से दुरूस्त करने को कहा है।
बीडीए ने मिसरोद और सलैया के साथ आसपास के कुछ गांवों की 187.836 हेक्टेयर यानी 463 एकड़ जमीन पर मिसरोद फेज-3 के नाम से डेवलपमेंट स्कीम लॉन्च करने की मंशा जताई है। दस साल पहले बनी इस स्कीम को उस समय राज्य शासन ने अनुमति नहीं दी थी। इतने वर्षों में इस जमीन के लगभग 35 प्रतिशत हिस्से पर टीएंडसीपी कम से कम छह बड़ी कॉलोनियों के डेवलपमेंट की परमिशन जारी कर चुका है जिस जमीन पर बीडीए मिसरोद फेज-3 स्कीम लॉन्च कर रहा है उसमें लगभग 160 एकड़ जमीन पर या तो कॉलोनियां विकसित हो चुकी है या उनके विकास की अनुमति जारी हो चुकी है। लगभग 53 एकड़ जमीन सरकारी है। इस जमीन में से यदि गोचर, सड़क और नाला आदि को हटा भी दिया जाए तब भी कुछ सरकारी विभागों को भी यहां जमीन आवंटित की गई है।

पाठको की राय